फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने किया हॉस्टलों का औचक निरीक्षण

Thu, 16 Oct 2025 04:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से नौ बजे तक कॉलेज और बेस अस्पताल परिसर स्थित छात्र एवं छात्राओं के हॉस्टलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैस व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा यदि भोजन संबंधी शिकायत की जाती है, तो उस पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने सभी मैस संचालकों को स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापरक भोजन उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हॉस्टलों में रहने वाले हमारे छात्र भविष्य के डॉक्टर हैं। उनका स्वास्थ्य और भोजन की गुणवत्ता हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सभी हॉस्टल वार्डनों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था, वाटर कूलर की कार्यप्रणाली और रसोई क्षेत्र की स्वच्छता का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाए। साथ ही हॉस्टल परिसर की खाली जगह पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग और छात्रों के लिए बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पुरानी मोर्चरी के पास एक नई मोर्चरी बनाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान अरविंद मैठाणी, प्रदीप नेगी, त्रिलोक रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें