फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की रात क्षेत्र में देखी गई थी एक कार

Sun, 15 Nov 2015 08:01 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केदार मोहल्ले में हुई चोरी के मामले में एसओजी ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि चोरी वाली रात एक कार भी उस क्षेत्र में आई थी। पुलिस कार की तलाश में भी जुटी हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को शहर के केदार मोहल्ले से चोरों ने एक घर से नगदी व जेवर सहित 15 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया था। शहर में चोरी की बड़ी घटना होने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेसियों ने इस संबंध में कोतवाली का घेराव भी किया था। चोरी की जांच में जुटी पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच अधिकारी एसएसआई प्रवीण कोश्यारी ने कहा कि चोरी की रात क्षेत्र में एक कार भी देखी गई थी। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। एसओजी की दो सदस्यीय टीम भी कोटद्वार से श्रीनगर पहुंच चुकी है। टीम कमलेश्वर क्षेत्र में प्रयोग हुए सभी मोबाइल कॉल का रिकार्ड भी निकाल रही है। पुलिस ने बताया कि कीर्तिनगर, देवप्रयाग व तपोवन बेरियरों से गुजरने वाली सभी कारों का रिकॉर्ड भी निकाला जा रहा है। कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें