फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में आए तो 200 यूनिट बिजली मुफ्त : उक्रांद

Sun, 15 Nov 2015 07:59 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल (पी) ने कहा है कि राज्य की जनता ने वर्ष 2017 में दल को सरकार बनाने का मौका दिया तो हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
विज्ञापन


दल ने रविवार को यहां संपन्न मंडलीय सम्मेलन के समापन अवसर पर जनता से यह वायदा किया। कमलेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित पार्टी के दो दिवसीय सम्मेलन में गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किए जाने, पहाड़ी क्षेत्रों के अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती, श्रीनगर और अल्मोड़ा को स्मार्ट सिटी बनाए जाने सहित कई अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए।

दल के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से राज्य को लूटा है। दोनों पार्टियों की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। सत्ताधारी और विपक्षी पार्टी ने राज्य के शहीदों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। पहाड़ का युवा आज भी रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। दोनों राष्ट्रीय दल शराब नीति और खनन नीति से धन बटोरने में लगे हुए हैं। सम्मेलन में 15 सूत्रीय घोषणा पत्र भी जारी किया गया। इसमें राज्य की रोजगार नीति, पहाड़ में बन रही परियोजनाओं में राज्य की पचास फीसदी हिस्सेदारी सहित कई अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए। सम्मेलन में उपाध्यक्ष विरेंद्र मोहन उनियाल, लताफत हुसैन, रामलाल, सत्य प्रकाश सती, मदनमोहन नौटियाल, राजू मौर्य आदि मौजूद थे। संचालन गणेश भट्ट ने किया। सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में मशाल जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत आशुतोष पुरी हुए दल में शामिल
श्रीनगर। कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पुरी उक्रांद (पी) में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान उन्हें श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी का दायित्व भी सौंपा गया। इसके अलावा कई अन्य युवा भी दल में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें