फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया हॉट मिक्स प्लांट सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कीर्तिनगर के मलेथा में बिना अनुमति के संचालित हो रहे हॉट मिक्स प्लांट को उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने सीज कर दिया है। इसके अलावा तारकोल के टैंकर को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन

मलेथा-बूंगा मोटर मार्ग पर मलेथा गांव की सीमा पर एक कंपनी का हॉट मिक्स प्लांट है। ग्रामीणों ने रात के वक्त प्लांट के चलने की शिकायत की थी। शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने बृहस्पतिवार सुबह प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि प्लांट में तारकोल को गर्म किया जा रहा है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से प्लांट की अनुमति दिखाने को कहा गया। कर्मचारी इस संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा पाए। एसडीएम ने बताया कि प्लांट की अनुमति फरवरी में खत्म हो गई थी। इसके बावजूद प्लांट को संचालित किया जा रहा था। प्लांट में प्रयोग करने के लिए तारकोल मंगवाया गया था। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से कंपनी ने प्लांट संचालन की अनुमति लेनी थी, जो अभी तक ली नहीं गई है। प्लांट संचालन के वैध कागज न मिलने पर प्लांट और ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें