फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के सामने रखी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पुरानी पेंशन बहाली की मांग रखी। मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि सीएम ने कर्मचारियों को सकारात्मक निर्णय लिए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त सीएम से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चो के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि सीएम को पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलने से कर्मचारियों को हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि गत 16 वर्षों में नई पेंशन योजना ने कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किए जाने के स्थान पर अंधेरे में धकेल दिया है। प्रदेश मीडिया सचिव डा. कमलेश मिश्रा व मंडल संरक्षक अध्यक्ष जसपाल सिंह रावत ने बताया कि कर्मचारियों को मुख्यमंत्री से बड़ी उम्मीदें हैं। प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के मंडलीय अध्यक्ष जयदीप सिंह रावत, जनपदीय मीडिया प्रभारी प्रदीप सजवाण, नेरश भट्ट, डा. डीसी पसबोला, सौरभ नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें