फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक-शब्द पहेली में स्कॉर्पियन विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में चल रही वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता (जील-2021) में विभिन्न स्पर्द्धाओं का आयोजन किया गया। मूक-शब्द पहली स्पर्धा में स्कॉर्पियन टीम ने बाजी मारी। टीम में सौरभ खाती, सूर्यांश, रॉबिन, संदीप जोशी व साहित्य शामिल थे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आयोजित जील-2021 के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने मानसिक और शारीरिक स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के हिंदी व अंग्रेजी भाषा वर्ग में प्रतिभागियों को अलग-अलग प्रसंग दिए गए। हिंदी भाषा वर्ग के पक्ष में आयुष सिंह प्रथम, राहुल द्वितीय एवं राधिका अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। विपक्ष मेें ख्याति गुप्ता, वैष्णवी और नितेश भट्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। अंग्रेजी भाषा वर्ग के पक्ष हार्दिक हटवाल का पहला, हकीकत का दूसरा व शिरांगी का तीसरा स्थान रहा। विपक्ष में शशांक मिश्रा पहले, उज्मा अंसारी दूसरे व हिमांशी तीसरे स्थान पर रहीं।
कॉलेज की प्राचार्य प्रो. दीपा हटवाल ने बताया कि जेम (पर्ची के आधार पर एक मिनट तक किसी विषय पर बोलना) में हरीश पांडे अव्वल रहे। प्राची जोशी द्वितीय एवं दीपाली जखवाल तृतीय स्थान पर रहीं। पिठ्ठू में धाकड़, भयानक, स्कॉर्पियन, बेब बंच व रिद्म टीम अगले राउंड में पहुंच गई हैं। एमपीएल (क्रिकेट) में नरसिम्हा, थलाइवा व भौकाल ने लीग मैच जीत लिए हैं। फुटबॉल के ग्रुप ए में रेबलियॉन व शाका लाका बूम-बूम, ग्रुप-बी में मैग्नम व डेनी जॉनी, ग्रुप-सी में गुलदार व नरसिम्हा और ग्रुप-डी में शक्तिमान फैन क्लब व धाकड़ ने लीग मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं, बैडमिंटन, चैस व कैरम के लीग मैच शाम तक जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें