फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एकड़ भूमि उपलब्ध होने पर बनाएंगे साइंस सिटी : डा. धन सिंह रावत

Wed, 11 Mar 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन मैदान में आयोजित छात्र संघ समारोह में प्रस्तुति देती लोकगायिका प्रि
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

छात्रों की मांग पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिया आश्वासन
200 छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास व बिड़ला परिसर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति लगाने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में बुधवार को छात्रसंघ समारोह का आयोजन हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार पोरी ने किया। छात्रों की मांग पर कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि दो एकड़ भूमि उपलब्ध होने पर श्रीनगर में साइंस सिटी बनाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने गढ़वाल विवि से भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा।

समारोह में विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि हम विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित करने के लिए कार्य कर रहे हैं जिसके लिए सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है। इस दौरान छात्र संघ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि डॉ. धन सिंह रावत को विभिन्न मांगों का ज्ञापन दिया। डॉ. धन सिंह ने विवि को 2 बसें, 200 छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास बनाने, विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति लगाने का आश्वासन दिया। मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं, प्रो. एसएस बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा, वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, सचिव अनुरोध पुरोहित, उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल, सहसचिव अभिषेक सिंह, छात्रा प्रतिनिधि विदिशा सिंह, विवि प्रतिनिधि अनमोल सिंह जायड़ा, आयुष वेदवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांसे की थाए मं बल चांदी कु सिक्का...
श्रीनगर। छात्र संघ समारोह में लोक गायिका प्रियंका मेहर के गीतों की धूम रही। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रियंका मेहर ने धना मेरू नाम च..., कांसे की थाए मं बल चांदी कु सिक्का..., मालूशाही आदि गीतों की प्रस्तुति दी जिन पर देर शाम तक छात्र झूमते रहे। छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, सचिव अनुरोध पुरोहित, उपाध्यक्ष शिवाकां नौटियाल सहित अन्य छात्र संघ पदाधिकारियों ने इससे पूर्व प्रियंका मेहर व उनकी टीम का स्वागत किया। संवाद

गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन मैदान में आयोजित छात्र संघ समारोह में प्रस्तुति देती लोकगायिका प्रि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें