फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में सनाया भंडारी ने जीते दो स्वर्ण

Fri, 24 Jul 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
सनाया भंडारी---स्वयं - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर के श्रीकोट गंगानाली की होनहार तीरंदाज सनाया (माही) भंडारी ने एक बार फिर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बिजनौर में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। सनाया ने अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल और डबल दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि पर नगर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

सनाया ने इंडियन राउंड (70 मीटर व 30 मीटर) में सटीक निशानेबाजी का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में करीब 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। सनाया की इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच प्रतिभा धामी व कुलदीप बिष्ट का विशेष मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण भी अहम रहा। सनाया की यह लगातार तीसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले मार्च 2025 में उन्होंने आंध्र प्रदेश में आयोजित नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद जून 2025 में नैनीताल में आयोजित 6वीं सब जूनियर (बालक एवं बालिका) व 8वीं सीनियर (पुरुष एवं महिला) स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था। वहीं, नवंबर 2025 में अरुणाचल प्रदेश में आयोजित नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में भी उन्होंने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सनाया नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भंडारी की बेटी हैं। सनाया का लक्ष्य भविष्य में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है। उनकी यह उपलब्धि श्रीनगर सहित पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है और क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें