पुलिस लाइन में सेवारत सफाई कर्मचारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। सफाई कर्मचारी को पुलिस लाइन में एक पर्स मिला, जिसमें 12 हजार की धनराशि और आवश्यक दस्तावेज थे, जिसे कर्मचारी ने पर्स को उसके मालिक तक पहुंचा दिया।
बुधवार को सफाई कर्मचारी राजेंद्र पुलिस लाइन के परिसर में सफाई कर रहा था। इस दौरान उसे एक पर्स गिरा मिला। पर्स में देखा तो 12 हजार की नकदी, एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज हैं। पर्स कर्णप्रयाग निवासी पुलिस जवान प्रकाश चंद्र का था। सफाई कर्मचारी ने पर्स को उसके मालिक को लौटा दिया।