फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार प्रचारकों के अभाव, कार्यकर्ताओं के भरोसे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में किसी भी दल के स्टार प्रचारक का कार्यक्रम तय नहीं होने से प्रत्याशी अब कार्यकर्ताओं के भरोसे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवप्रयाग में गंगा आरती का कार्यक्रम एन वक्त पर बदल जाने से पार्टी कार्यकर्ता मायूस हैं। वहीं देवप्रयाग सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी की मशक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस से भी फिलहाल किसी स्टार प्रचारक का दौरा विधानसभा में तय नहीं है। ऐसे में पार्टी प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। उक्रांद प्रत्याशी दिवाकर भट्ट स्वयं ही पार्टी के स्टार प्रचारक हैं। मतदाताओं तक पहुंचने के लिए वह पूरा दमखम लगाए हुए हैं। आप की ओर से भी अभी किसी स्टार प्रचारक का आना तय नही होने से पार्टी प्रत्याशी डा. उत्तम सिंह भंडारी को प्रचार अपने बलबूते ही करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें