फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दो माह से वेतन नहीं, रोडवेज कर्मचारियों में भारी नाराजगी

Tue, 31 Mar 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिम्मेदारों ने कहा, तकनीकी दिक्कतकके चलते हुए देरी, ठीकर ली गई
विज्ञापन

श्रीनगर। रोडवेज डिपो श्रीनगर के कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वेतन में लगातार देरी से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। डिपो प्रभारी अशोक काला ने बताया कि श्रीनगर डिपो में कुल 56 कर्मचारी कार्यरत हैं जिनमें संविदा, नियमित, एजेंसी, पीआरडी और विशेष श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें अधिकांश अल्पवेतनभोगी हैं और उनकी आजीविका का मुख्य आधार यही वेतन है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को घर का खर्च चलाने, बच्चों की स्कूल फीस जमा करने और अन्य दैनिक जरूरतें पूरी करने में दिक्कतें आ रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है जिससे परिवार पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, मंडलीय प्रबंधक (संचालन) सुरेश चौहान ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के चलते वेतन में देरी हुई है। समस्या अब ठीक कर ली गई है। कर्मचारियों को जल्द ही वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें