फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों व गदेरों में डाल रहे सड़क निर्माण का मलबा

विज्ञापन
बूंगीधार-स्यूंसाल मोटर मार्ग का मलबा गदेरो में डाले जाने का विरोध करती महिलाएं। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
विकास खंड थलीसैण में बूंगीधार-स्यूंसाल मोटर मार्ग निर्माण का मलबा खेतों व गदेरों में डालने से ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। ग्रामीणों ने मलबा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन बनाए जाने व सही निस्तरण की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम व लोनिवि बैजरों के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें ग्रामीणों ने बूंगीधार-स्यूंसाल मार्ग निर्माण के मलबे का सही निस्तारण किए जाने की मांग की है। ग्रामीण भीम सिंह रावत ने बताया कि ग्रामीणों के अथक प्रयासों के बाद स्यूंसाल गांव को मोटर मार्ग से जोड़ा जा रहा है, लेकिन निर्माण के मलबे को सही रूप में निस्तारित नहीं किया जा रहा है। मार्ग के निर्माण को जुलाई 2021 में सरकार ने 1 करोड़, 18 लाख, 43 हजार की धनराशि स्वीकृत है। सड़क निर्माण में करीब 25 फीसदी दोहरी कटिंग हो चुकी है, लेकिन निर्माण का लाखों टन मलबा सिविल वन भूमि, गांव के चरागाह, उपजाऊ खेतों में डाला जा रहा है। इतना ही नहीं गदेरे में भी मलबा डाला जा रहा है, जो भविष्य में आपदा को न्योता दे सकता है। भीम सिंह रावत ने कहा कि जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारी मामले का जल्द संज्ञान नहीं लेते हैं, तो एनजीटी में मामले की शिकायत की जाएगी। ईई विवेक सेमवाल ने बताया कि मार्ग के निर्माण का मलबा सही रूप में निस्तारित नहीं किए जाने की शिकायत मिली है। जल्द समस्या हल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें