फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव के लिए आरओ व एआरओ नियुक्त, आज से नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में त्रि-स्तरीय उपचुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 15 आरओ और 15 एआरओ की नियुक्तियां हो चुकी हैं। जिले में विभिन्न पंचायतों में रिक्त 1124 पदों पर उप-चुनाव होगा। इसमें ग्राम प्रधान के 37, क्षेपं सदस्य का एक और ग्राम पंचायत सदस्य के 1086 पद शामिल हैं। रिक्त पदों पर प्रत्याशी सोमवार से नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी ने आरओ और एआरओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए विकासखंड बीरोंखाल में बीडीओ नरेश चंद्र सुयाल को आरओ, एबीडीओ अनूप भंडारी को एआरओ बनाया गया है। इसके साथ ही पोखड़ा ब्लॉक में बीडीओ ओम प्रकाश रावत आरओ, चंद्रशेखर जोशी एआरओ, यमकेश्वर में दृष्टि आनंद आरओ, दिनेश रावत एआरओ, दुगड्डा में महीधर प्रसाद भट्ट आरओ, ज्योतिष चंद्र चंदोला एआरओ, नैनीडांडा में ललित महावर आरओ, जितेंद्र नेगी एआरओ नियुक्त किए गए हैं।
ब्लॉक पाबौ में तेग सिंह रावत आरओ, मदन मोहन पहाड़ी एआरओ, कोट में दिनेश बडोनी आरओ, अजय बिजल्वाण एआरओ, थलीसैण में धनेश्वर आर्य आरओ, धनपाल सिंह एआरओ, एकेश्वर में आलोक भंडारी आरओ, प्रदीप सुंदरियाल एआरओ, जयहरीखाल में रवि सैनी आरओ, अनपू जोशी को एआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। द्वारीखाल ब्लॉक में जयकृत बिष्ट आरओ, सज्जन सिंह एआरओ, पौड़ी में विजेंद्र लाल आरओ, राजेंद्र शाह एआरओ, कल्जीखाल में त्रिलोक राणा आरओ, दीपक थापली एआरओ, रिखणीखाल में कलावती बिष्ट आरओ, प्रदीप गुसांई एआरओ और खिर्सूं ब्लाक में दिनेश पंत आरओ व कुंदन पुंडीर एआरओ बनाए गए हैं। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत उप चुनाव के समस्त 1124 रिक्त पदों पर प्रत्याशी आगामी 13 व 14 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 15, नाम वापसी 16 और चुनाव चिह्नों का आवंटन 17 जून को होगा। उन्होंने बताया कि मतदान 27 जून, मतगणना व परिणाम 29 जून को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें