फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दो माह से सस्ते गल्ले की दुकानों से नहीं मिला चावल

Fri, 09 Jan 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में करीब दो माह से चावल न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। स्थिति यह है कि लोगों को मजबूरी में बाजार से महंगे दामों पर चावल खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

श्रीनगर से बिलकेदार और स्वीत तक लगभग 12 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें हैं। इन दुकानों से करीब 8,141 राशन कार्ड और लगभग 28,813 उपभोक्ता जुड़े हैं। मगर लंबे समय से चावल की आपूर्ति ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल रहा है। स्वीत क्षेत्र के हर्षलाल, रामदयाल और शंकर का कहना है कि दो माह से चावल न मिलने से उन्हें मजबूरी में महंगे दामों पर चावल खरीदना पड़ रहा है। पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि इस बार चावल की खरीद प्रक्रिया में देरी हुई है जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। फिलहाल चावल की खरीद चल रही है और जल्द सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में चावल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें