फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पलोटा मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपेगा राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय की सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कोट ब्लॉक के पलोटा गांव में प्रधान पर हथौड़े से वार करने की जांच अब रेगुलर पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है। राजस्व पुलिस इस मामले की पत्रावली तैयार कर डीएम के माध्यम से रेगुलर पुलिस को सौंपेगी। राजस्व उप निरीक्षक के मुताबिक आरोपी अब भी फरार है। जबकि घायल ग्राम प्रधान के बयान अभी दर्ज नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार सुबह पलोटा गांव में किसी काम से निकले ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह पंवार पर एक ग्रामीण ने हथौड़े से वार कर दिया था। इससे ग्राम प्रधान के सिर व पैर में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाने के बाद उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया। आरएसआई श्वेता सेमवाल ने बताया कि ग्राम प्रधान गंभीर रूप घायल हैं। जिससे उनके बयान फिलहाल दर्ज नहीं किए जा सकें। हालांकि ग्राम प्रधान ने इस मामले में एक ग्रामीण के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। जिस पर राजस्व पुलिस ने आरोपी सुधीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है। बताया कि मामले को अब रेगुलर पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है। वहीं एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पलोटा मामला फिलहाल उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। पत्रावली मिलने के बाद पुलिस प्रकरण के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें