टेका-केवर्स मोटर मार्ग व घुसगली-फल्दाकोट-मकलोड़ी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कहा कि मोटर मार्गों की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी के अधिकारियों से जल्द ही मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग की।
ग्राम प्रधान केवर्स कैलाश सिंह रावत ने लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी के अधिशासी अभियंता को सौंपा। इस दौरान ग्राम प्रधान रावत ने कहा कि पिछले लंबे समय से टेका-केवर्स मोटर मार्ग की स्थिति बदहाल बनी हुई है। उन्होंने जल्द ही मोटरमार्ग के सुधारीकरण की मांग उठाई है। वहीं घुसगली-फल्दाकोट-मकलोड़ी मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग भी जनप्रतिनिधियों ने उठाई है। जिला पंचायत सदस्य कठूड़ मुकेश बिष्ट ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन देकर घुसगली-फल्दाकोट-मकलोड़ी मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में विजयदर्शन बिष्ट, नवीन जुगरान, देवेंद्र तड़ियाल आदि शामिल थे।