फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जनसंपर्क अभियान शुरू

Mon, 01 Dec 2025 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर में संघ की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला संघ चालक सुरेश कोटियाल के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


इस विशेष अभियान का उद्देश्य लोगों को संघ की स्थापना के पीछे का उद्देश्य, व्यक्ति निर्माण की अनूठी कार्यपद्धति, राष्ट्रव्यापी विस्तार और विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में अवगत कराना है। जन-जागरण का मुख्य विषय संघ द्वारा निर्धारित 'पंच परिवर्तन' हैं, जिनमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्यबोध शामिल हैं। जनसम्पर्क अभियान में प्रमोद टोडरिया, सुधीर ध्यानी, हजारी प्रसाद भट्ट, नसीब सयाना, संतोष कुमार, अशोक कुमार आदि शामिल हैं। जारीराजेश
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें