श्रीनगर। स्पिक मैके के कथक कार्यक्रम के तहत सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज मरखौड़ा और भगवती मेमोरियल स्कूल श्रीनगर में कथक नृत्यांगना, कोरियोग्राफर एवं प्रशिक्षक आम्रपाली भंडारी ने कथक वर्कशॉप-डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया। दोनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक मंगलाचरण से हुई। इसके बाद आम्रपाली भंडारी ने कथक की उत्पत्ति, लयकारी, ताल-विभाजन, तुकड़े, परन, आमद, घूमर, भाव-अभिनय और कथ्य तत्वों को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम में केशर कोठियाल, कैलाश पुंडीर आदि मौजूद थे।