फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में राजू, बालिका वर्ग में बीना विजेता

विज्ञापन
पौड़ी कंडोलिया पार्क में क्रांस कंट्री दौड को हरी झंडी दिखा रवाना करते विधायक मुकेश कोली व डीएम व - फोटो : PAURI
विज्ञापन
मुख्यालय पौड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला प्रशासन, युवा कल्याण विभाग व नेहरू युवा केंद्र पौड़ी ने संयुक्त रूप से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 72 और बालिका वर्ग में 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यालय में अमृत महोत्सव के तहत कंडोलिया पार्क में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ को मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी मुकेश कोली व जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने युवाओं को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। क्रॉस कंट्री दौड़ बालक वर्ग में कंडोलिया से खांड्यूसैण करीब 8 किमी और बालिका वर्ग में कंडोलिया से देवप्रयाग रोड पर किमी पांच तक संपन्न हुई। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राजू सिंह प्रथम, अनुज कुमार द्वितीय, मौहम्मद अली तृतीय, अजय चतुर्थ और योगेंद्र पांचवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बीना प्रथम, मोनिका द्वितीय, रोशनी तृतीय, गीतिका चतुर्थ व हिमानी पांचवें स्थान पर रही। इस मौके पर एडीएम डॉ. एसके बरनवाल, एसडीएम सदर एसएस राणा, प्रभारी सीडीओ वेद प्रकाश, डीएसटीओ संजय शर्मा, युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुण बनग्याल आदि मौजूद रहे।
पूर्व पालिकाध्यक्ष नेगी देंगे बीना के सपनों को उड़ान
पौड़ी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गणेश नेगी ने क्रॉस कंट्री दौड़ की विजेता बीना के सपनों को उड़ान देने का जिम्मा उठाया है। नेगी ने बताया कि बीना के खेल में प्रतिभाग करने व चयनित होने पर देश के किसी भी हिस्से में आयोजन में प्रतिभाग करने का पूरा खर्च वह वहन करेंगे। बीना खेलो इंडिया सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बीना को प्रशिक्षण में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें