फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: करवा चौथ पर बारिश ने बिगाड़ा कारोबारियों का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर । करवा चौथ से पहले दो दिन तक बाजार में जमकर खरीदारी हुई, लेकिन त्योहार के दिन बृहस्पतिवार को सुबह से हुई बारिश ने छोटे कारोबारियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सुबह से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम रही। इसका असर गोला बाजार से गणेश बाजार तक सड़क किनारे फड़ लगाकर चूड़ियां, कंगन, बिंदी और शृंगार सामग्री बेचने वाले दुकानदारों पर पड़ा। मेहंदी लगाने वालों को भी अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं मिला।
विज्ञापन

करवा चौथ पर कई महिलाएं त्योहार के दिन ही पूजा सामग्री और शृंगार का सामान खरीदने बाजार पहुंचती हैं। खासकर नौकरीपेशा महिलाओं को कामकाज के चलते पहले खरीदारी का समय नहीं मिल पाता। वह सुबह से दोपहर तक खरीदारी करने के साथ मेहंदी भी लगवाती हैं। इसी उम्मीद में दूसरे क्षेत्रों से छोटे कारोबारी श्रीनगर पहुंचकर अस्थायी दुकानें लगाते हैं। इस बार त्योहार से पहले दो दिन अच्छी खरीदारी होने के कारण दुकानदारों को करवा चौथ पर भी बेहतर कारोबार की उम्मीद थी, लेकिन बारिश से बाजार की रौनक फीकी पड़ गई।
गोला बाजार से गणेश बाजार तक फड़ लगाने वाले राधा और गंगाराम ने बताया कि करवा चौथ पर हर साल दोपहर तक महिलाओं की अच्छी भीड़ रहती है। इस बार सुबह से बारिश होने के कारण दुकानदारी लगभग ठप रही। कहा कई कारोबारी त्योहार के लिए ब्याज पर पैसा लेकर सामान खरीदते हैं। उन्हें त्योहार की बिक्री से माल की लागत निकालने, उधार चुकाने और मुनाफा कमाने की उम्मीद रहती है, लेकिन बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें