फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे खोलने में बारिश बनी बाधा, तोताघाटी में ध्वस्त हो गया था ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे का 60 मीटर हिस्सा

विज्ञापन
ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पे तोताघाटी केपास ध्वस्त हुए मार्ग के पूर्निर्माण मे लगी मशी? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
श्रीनगर। तोताघाटी में ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे को खोलने में बारिश बाधा बनी हुई है। यहां हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। बारिश की वजह से मंगलवार को काम रुका रहा। पीडब्ल्यूडी एनएच खंड के अधिकारियों अनुसार अगर मौसम ने साथ दिया तो आज बुधवार तक सड़क खुलने की संभावना है।
विज्ञापन

हाईवे को बंद हुए चार दिन हो चुके हैं। शनिवार सुबह देवप्रयाग से करीब 25 किलोमीटर आगे ऋषिकेश की ओर तोताघाटी में हाईवे ध्वस्त हुआ था। तभी से पीडब्लूडी ने यहां पहाड़ काटकर रास्ता बनाना शुरू किया था। लेकिन इसी दौरान इससे करीब 50 मीटर आगे बनाया गया अस्थायी मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया। अब इस जगह भी काम चल रहा है।
पीडब्लूडी के एई बीएन द्विवेदी ने बताया कि तोताघाटी में तीन स्थान पर दीवार ध्वस्त हो गई थी। दो स्थानों पर कटिंग कर दी गई है। अब सिर्फ 10 मीटर ही शेष रह गया है। चट्टान तोडने के लिए छेद कर दिए गए हैं। लेकिन बारिश की वजह से चट्टान तोडने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल संभव नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें