फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईएस तकनीकी का ज्ञान होना जरूरी: कुलपति

विज्ञापन
गढवाल विवि के भूगोल विभाग द्यारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला मे भाग लेती कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से आईएएसई डीम्ड विश्वविद्यालय सरदारशहर चुरु (राजस्थान) के सहयोग से ऑनलाइन फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू हो गया है। सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा जीआईएस तकनीकी (भौगोलिक सूचना तंत्र) का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर श्रद्धानंद कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के डा. दलजीत सिंह ने क्यूजीआईएस और अन्य सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि प्रतिभागियों को क्वांटम जीआईएस सॉफ्टवेयर के साथ रिसर्च मेथोडोलॉजी व डिजीटल इमेज प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शोध छात्रा नेहा चौहान ने किया। इस मौके पर आयोजन सचिव डॉ. एलपी लखेडा डीन स्कूल ऑफ अर्थ साइंस प्रो. आरएस पंवार , प्रो. एमएसएस रावत, डा. सुनील कुमार, प्रो. एमएस पंवार, प्रो. बीपी नैथानी, डॉ. मुकेश कुमार स्वामी, डॉ. राजेश भट्ट व डॉ. अतुल कुमार आदि ने प्रतिभाग किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें