फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल परियोजना निर्माण बना आईटीआई के छात्रों के लिए परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के जीआईएंडटीआई मैदान में रेल परियोजना के निर्माण कार्य ने प्रशिक्षु छात्रों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। बारिश होने पर सारा पानी और मिट्टी कार्यशाला में घुस रही है। इससे कार्यशाला में कीचड़ जमा होने से वहां रखी मशीनें भी खराब हो रही हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2013 की आपदा में पूरा आईटीआई परिसर बालू और कीचड़ में दब गया था। तब से आईटीआई की कक्षाओं का संचालन जीआईएंडटीआई में किया जा रहा है लेकिन यहां पर रेल परियोजना के निर्माण कार्य ने छात्रों के सामने समस्याएं खड़ी कर दी हैं। रेल परियोजना के निर्माण में लगे भारी वाहनों व मशीनों के शोर से जहां छात्र परेशान हैं, वहीं उन्हें धूल आदि की समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। रेल परियोजना की ओर से कार्यशाला भवन के आगे मिट्टी बिछाई गई है। इससे कार्यशाला का भवन दो फीट नीचे हो गया है। साथ ही भवन के आगे से वैकल्पिक दीवार के रूप में टीन की चादरें खड़ी की गई हैं। इससे बारिश के पानी की निकासी बंद हो गई है जबकि बगल से गुजर रहे शहर के गंदे नाले में अधिक कचरा और मलबा जमा होने से उसका गंदा पानी भी कार्यशाला के भवन की ओर आ रहा है। निकासी के अभाव में बारिश का पानी और कीचड़ कार्यशाला के अंदर जमा होने से वहां रखी कीमती मशीनें खराब हो रही हैं। साथ ही गंदगी के कारण छात्रों का कार्यशाला में बैठना मुश्किल हो चुका है।
कोट :
परिसर में छात्रों के लिए शौचालय और कक्षा से कार्यशाला तक जाने के लिए पुलिया बनाई जा रही हैं। पानी की निकासी की समस्या को शीघ्र दूर किया जाएगा।-पीपी बडोगा, सीनियर डीजीएम आरवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें