फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के समर्थन में जनसभा

विज्ञापन
मढ़ी चौरास में उक्रांद की ओर से आयोजित रैली में भाग लेते पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट व पार - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केेंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के नेतृत्व में मलेथा से चौरास तक रैली निकाली गई। इस दौरान मढ़ी चौरास में आयोजित जनसभा मेें पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनावों में उक्रांद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधानों सहित क्षेत्र के कई लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

रविवार को देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से उक्रांद के दावेदार वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट की रैली निकली। रैली मलेथा से कीर्तिनगर से होते रामलीला मैदान मढ़ी चौरास पहुंची। यहां आयोजित जनसभा में पूर्व मंत्री भट्ट भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में प्रदेश को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया।
उक्रांद के केंद्रीय कोषाध्यक्ष व श्रीनगर सीट से दावेदार मोहन काला ने कहा कि उक्रांद ने नए राज्य के लिए संघर्ष किया था। अब राज्य बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। इस लड़ाई में जनता उक्रांद के साथ है। चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। जनसभा के अंत मेें सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। जनसभा का संचालन कीर्तिराम जुगरान ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर सोबन सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग सूरज पाठक, पूर्व प्रमुख जयपाल पंवार, रामेश्वर लखेड़ा, रंजन रतूड़ी, जयकृष्ण भट्ट, पूर्ण ङ्क्षसह कठैत, सतेंद्र भट्ट व सतीश थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें