फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी मोहल्ला, एनआईटी और बद्री विशाल ने जीते मैच

विज्ञापन
श्रीनगर में भाजयुमो की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में प्रदर्शन करते खिलाड़ी - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें एजेंसी मोहल्ला इलेवन, एनआईटी उत्तराखंड और बद्री विशाल ने अपने-अपने मुकाबले जीते। इनमें एजेंसी मोहल्ला ने दो मैच जीते।
विज्ञापन

एनआईटी खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को 8-8 ओवर के चार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बाबा इलेवन व एजेंसी मोहल्ला के बीच हुआ। एजेंसी मोहल्ला इलेवन के कप्तान अनूप बहुगुणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एजेंसी मोहल्ला के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। एजेेेंसी मोहल्ले की टीम ने 109 रन बनाए। मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबा की टीम ने 8 ओवर में मात्र 60 रन ही बना सकी। एजेंसी मोहल्ले की टीम ने 49 रन से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच युवा मोर्चा इलेवन व एनआईटी उत्तराखंड के मध्य खेला गया। एनआईटी ने टॉस जीतकर युवा मोर्चा की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। युवा मोर्चा की टीम ने पारी के अंतिम क्षणों में शैलेश मलासी की 6 गेंदों पर 16 रन के बदौलत एनआईटी के समक्ष 8 ओवर में 61 रनों का लक्ष्य रखा। एनआईटी ने एक विकेट के नुकसान पर छठवें ओवर में लक्ष्य छू लिया। एनआईटी ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला बद्री विशाल इलेवन व स्वीत इलेवन के बीच खेला गया। बद्री विशाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बद्री विशाल ने स्वीत के सामने 8 ओवर में 104 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए स्वीत की टीम 8 ओवर में मात्र 52 रन ही बना सकी और बद्री विशाल ने 51 रन से शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन

दिन का अंतिम मुकाबला अटैक क्रिकेट क्लब व एजेंसी मोहल्ला इलेवन के मध्य खेला गया। एजेंसी मोहल्ला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अटैक क्रिकेट क्लब को 8 ओवर में 81 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन अटैक के बल्लेबाज 8 ओवर में मात्र 74 रन ही बना सके। एजेंसी मोहल्ला ने 6 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें