श्रीनगर। आइसा छात्र संगठन ने यहां गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर गेट पर पिथौरागढ़ में एसएसपी रहे लोकेश्वर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व एसएसपी का पुतला भी फूंका एवं तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस मौके पर छात्र संघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल, पूर्व छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका खत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ में एक आम व्यक्ति के साथ जिस प्रकार से एसएसपी पर मारपीट एवं अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है, इससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है। मौके पर अरूणेश मिश्रा, युवराज सिहं आदि मौजूद रहे।