फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा का रहा दबदबा

Sat, 13 Dec 2025 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा में न्याय पंचायत पर निपुण विद्यार्थी एवं गणित का जादूगर और इंग्लिश स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निपुण विद्यार्थी कक्षा तीन प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय मलेथा की अनिका ने प्रथम स्थान, घिल्डियाल गांव के आयुष ने द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय कीर्तिनगर की सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित के जादूगर में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा के मयूख चौहान ने प्रथम, शुभम ने द्वितीय स्थान एवं प्राथमिक विद्यालय घिल्डियाल गांव की अक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय मलेथा के मयूख चौहान ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय घिल्डियाल गांव की आरुषि ने द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय कीर्तिनगर से शिक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन संकुल समन्वयक विक्रम सिंह कठैत की देखरेख में किया गया। आयोजन में वीरेंद्र सिंह बिष्ट, नीरज प्रेमी, दिव्या जोशी, गणेश भट्ट, विवेक मेवाड़, विनय रावत निर्णायक के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें