फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम और जलसंस्थान के खिलाफ धरने पर ग्रामीण

विज्ञापन
पैंडूला में जल निगम एवं जल संस्थान के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के पैंडुला गांव के ग्रामीणों ने पेयजल निगम, जलसंस्थान और स्थानीय प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आश्वासन के 15 दिन बाद भी ग्रामीणों की एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। इस कारण उन्हें फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है।
विज्ञापन

मंगलवार को पैंडुला गांव के पास पीपल चौरी में प्रधान सुनय कुकसाल के नेतृत्व में ग्रामीणों की ओर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। प्रधान ने कहा कि 16 अगस्त को उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को चार सूत्री मांगों पर 15 दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक गांव के लिए पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। आंबेडकर गांव अमरोली में जल जीवन मिशन का कार्य भी शुरू नहीं किया गया है। इसके अलावा प्रभावित काश्तकार को भूमि के प्रतिकर के भुगतान व गांव के जर्जर टैंक के निरीक्षण के लिए भी टीम नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने कहा कि अब मांगों के लिए उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। जब तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो जाता उनका प्रदर्शन और क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रकाश भूषण डंगवाल, सूरत सिंह बिष्ट, धर्मानंद, सुरेंद्र दत्त, गौरव, विपेंद्र सिंह, सोहन लाल, सुमन प्रकाश, कल्पू देवी, रीना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें