फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल श्रीनगर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी इंतजारी के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल श्रीनगर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ हो गया है। अस्पताल परिसर में औषधि केंद्र संचालित होने से अब मरीजों को बहुत कम कीमत पर जेनरिक दवाइयां मिल सकेंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन सर्जरी विभाग के एचओडी प्रो. बेयंत सिंह के हाथों हुआ। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केपी सिंह, कैंसर रोग विभागाध्यक्ष प्रो. दौलत सिंह, मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. केएस बुटोला, ब्लड बैंक इंचार्ज प्रो. सतीश कुमार, अरुण बडोनी, संदीप पंवार, योगेश रावत और दीपक रावत आदि उपस्थित थे। यहां बता दे कि बेस अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र न खुलने पर सामाजिक संस्था स्टॉप टीयर्स ने वर्ष 2018 में सूचना का अधिकार का प्रयोग कर पौड़ी जिले की जानकारी मांगी थी। इसमें यह खुलासा हुआ था कि पौड़ी जिले मेें एक भी केंद्र नहीं खुला। जिस पर संस्था ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर केंद्र खुलवाने की मांग की थी। इसके बाद औषधि केंद्रों के खुलवाने की प्रक्रिया में तेजी आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें