फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पीआरडी स्वयंसेवकों ने कार्यालय में की तालाबंदी, बेमियादी कार्यबहिष्कार शुरू

Mon, 23 Nov 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- देहरादून में लाठीचार्ज पर आक्रोश जताया, समान कार्य समान वेतन व 365 दिन रोजगार की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जिला मुख्यालय स्थित जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल कार्यालय में पीआरडी स्वयंसेवकों ने तालाबंदी कर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार भी शुरु कर दिया है। उन्होंने सीएम आवास कूच में स्वयंसेवकों पर लाठीचार्ज किए जाने पर आक्रोश जताया। चेतावनी दी कि दो सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को पीआरडी स्वयंसेवक विकास भवन परिसर में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने विभागीय कार्यालय में तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ललित सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष संपूर्ण सिंह ने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवकों को होमगार्ड की तर्ज पर समान कार्य समान वेतन और 365 दिन रोजगार दिए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरंदाज कर रही है। कहा कि पीआरडी को 300 दिनों का रोजगार दिए जाने की घोषणा सीएम कर चुके हैं। बावजूद इसके घोषणा पर भी अमल नहीं किया जा रहा है। पदाधिकारी सभी विभागाें में जाकर पीआरडी स्वयंसेवकों से आंदोलन में प्रतिभाग करने को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस मौके पर सचिव प्रवीण थपलियाल, अभिषेक, प्रमोद कुमार, दिंगबर नौटियाल, अजय कुमार, उर्मिला, शोभा, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें