फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ‘जीवन में सफलता के लिए सकारात्मकता जरूरी’

Mon, 01 Jul 2024 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवप्रयाग। भारतीय शिक्षण मंडल व केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित 10 दिवसीय अनुभूति शिविर के अंतिम दिन युवाओं से देश के विकास में योगदान का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो़ ओम प्रकाश सिंह नेगी ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए सकारात्मकता, उत्साह और ऊर्जा का होना आवश्यक है। युवा किसी भी देश की ऊर्जा के केंद्र होते हैं इसलिए देश के विकास में वह योगदान दें और तन-मन से स्वस्थ रहें।
विज्ञापन

भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री शंकारानंद ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अपने वस्त्र, वाणी, व्यवहार और विचार पर अवश्य ध्यान दें। भारतीय शिक्षण मंडल के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष प्रो़ अजय कुमार सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी में भटकाव की आशंका रहती है इसलिए उसे सही मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय संस्कृत विवि श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो़ पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने की। शिविर में उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो़ राजीव आहूजा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें