फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोमिसाइल कानून से कांग्रेस और नेकां नेताओं को खतरा-डॉ. सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दोनों दल नए डोमिसाइल कानून से परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा जब इन पार्टियों के नेता कहते हैं कि डोमिसाइल कानून से जम्मू-कश्मीर के लोगों को खतरा हैं तो इसका मतलब यह है कि इन पार्टियों के नेताओं को खतरा है। नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला का नाम लिए बिना सिंह ने कहा कि एक लोकसभा सांसद डोमिसाइल कानून का विरोध कर रहे हैं और इसे अवैध बता रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वह भी उस संसद के सदस्य हैं जहां यह कानून पारित हुआ है। ऐसे में पहले उन्हें संसद की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहिए और फिर कानून का विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग कानून को अवैध बता रहे हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि पश्चिमी पाकिस्तान के रिफ्यूजियों, वाल्मीकि समाज के लोगों और गोरखा वर्ग के लोगों को 73 साल तक वोट देने के अधिकार से वंचित क्यों रखा। उन्होंने कहा कि नेकां व कांग्रेस को अगर अपनी बात पर विश्वास है तो वह आगामी विधानसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाए और लोगों से कहे कि अगर वह चुनाव जीते तो अनुच्छेद 370 बहाल करेंगे। केवल विरासती सत्ता व राजनीतिक वर्चस्व को कायम रखने के लिए यह लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें