दो शिक्षकों को किया सम्मानित
पौड़ी। संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक गढ़वाल मंडल ने पौड़ी जनपद के दो शिक्षकों को सम्मानित किया है। सम्मातिन शिक्षक कोरोना महामारी के संक्रमण काल में भी संस्कृत भाषा व शिक्षा के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं।
सहायक निदेशक डॉ. वाजश्रवा आर्य ने बताया कि जिले के जीआईसी कमांदा नैनीडांडा में सेवारत कुलदीप गौड़ यू-ट्यूब पर शब्द सौरभम चैनल का संचालन कर रहे हैं। वह चैनल के माध्यम से संस्कृत व्याकरण, भाषा व शिक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जीआईसी कोटद्वार में सेवारत सहायक अध्यापक कुलदीप मैंदोला फेसबुक पर संस्कृत भाषा में प्रतिदिन समाचार प्रसारित करते हैं। डॉ. आर्य ने बताया कि संस्कृत भाषा व शिक्षा के क्षेत्र में कोरोना महामारी के दौरान इन दोनों शिक्षकों का योगदान सराहनीय है। संस्कृत शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया।