फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नो पार्किंग जोन में खड़े किए वाहन तो उठा कर ले जाएगी पुलिस

Thu, 11 Apr 2024 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आप यदि अपने वाहन नो पार्किंग जोन में खड़े करते हैं तो सावधान हो जाइए। पुलिस ऐसे वाहनों को सीधे टोइंग वैन से उठाकर ले जाएगी, जिसको छुड़ाने में चालान के रूप में मोटी धनराशि देनी पड़ सकती है। दरअसल नगर क्षेत्र में हाईवे किनारे लोग नालियों के ऊपर या फुटपाथ पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे जाम लग जाता है। कई बार पुलिस द्वारा चालान की प्रक्रिया भी अपनाई गई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस की ओर से नगर क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर टोइंग वैन को भी घुमाया गया। इस दौरान लोगों से वाहनों को नो पार्किंग जोन में खड़ा नहीं करने की अपील की गई। यातायात पुलिस के उप निरीक्षक नीरज ने कहा कि यातायात पुलिस को टोइंग वैन मिल गई है।
उन्होंने कहा कि यदि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े मिले, तो टोइंग वैन से वाहन को उठा दिया जाएगा। इसको छुड़ाने के दौरान चालान की राशि भी वसूली जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को लोगों को जागरूक कर वाहनों को नो पार्किंग जोन में खड़ा नहीं करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें