फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों के लौटने पर पुलिस ने बरसाए फूल

विज्ञापन
पौड़ी के थलीसैण में प्रवासी ग्रामीणों पर फूल बरसाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
जिले के थाना थलीसैंण क्षेत्र में पुलिस की अनूठी पहल देखने को मिली। अभी तक लोग पुलिस जवानों पर फूल बरसाते दिख रहे थे, लेकिन थलीसैंण में पुलिस ने क्षेत्र के गांवों में लौट रहे प्रवासी ग्रामीणों का फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि लोग मुसीबत के समय घर लौटे हैं, उनका सहयोग और सम्मान करना चाहिए। पुलिस ने घर लौटे लोगों से गांव में लॉकडाउन व क्वारंटीन का पालन करने की अपील की। लोगों ने पुलिस को नियमों के पालन का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में करीब 206 गांव हैं, जिनमें हर रोज प्रवासी देश के विभिन्न शहरों से लौट रहे हैं। अब तक क्षेत्र में 3 हजार से अधिक प्रवासी गांव लौट चुके हैं। प्रवासी ग्रामीण दिनेश, मनोज बिष्ट, प्रियंका नेगी, प्रदीप तोपाल ने कहा कि पुलिस द्वारा मिले सम्मान को नियमों का पालन कर सफल बनाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें