फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ऑफिस सात अधिकारी-कर्मचारी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत 7 अधिकारी-कर्मचारी 45 दिनों से लापता हैं। अब डीएम ने इनका स्पष्टीकरण तलब किया है। अगर तीन दिन में इन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय पौड़ी से प्रशासनिक अधिकारी सूचना भूपाल सिंह नेगी, प्रशासनिक अधिकारी संग्रह पार्वती रावत, सूचना सहायक हवीबुर्ररहमान, जेआरके पूरण सिंह फर्त्याल, अतिरिक्त न्यायिक सहायक विक्रम प्रसाद, एसीआरए इमरान हुसैन और एईआरके अशोक सिंह चौहान 23 मार्च लापता चल रहे हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए 25 मार्च से लॉकडाउन में रोस्टर के अनुसार सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय आ रहे हैं, लेकिन ये अधिकारी-कर्मचारी आज तक कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। न ही इन्होंने अवकाश प्रार्थनापत्र दिया है। एडीएम पौड़ी डा. एसके बरनवाल ने बताया कि लापता अधिकारी-कर्मचारियों ने तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो वेतन रोकने के साथ ही सेवानियमावली के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें