फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पर्यटन से वंचित इलाके किए जाएंगे विकसित, बनेगी योजना

Mon, 22 Jun 2020 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गुलमर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के विकास और इसे बढ़ावा देने के लिए विभाग योजना तैयार करेगा। यह बात उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर खान ने रविवार को फिक्की की प्रदेश परिषद की तरफ से आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए कही। जनता और प्राइवेट पार्टनरशिप से पर्यटन की बहाली विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बसीर खान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन सुविधाओं से वंचित इलाकों को विकसित किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक वहां पहुंचे। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञों से कहा कि वह सलाह दें ताकि बेहतर तरीके से पर्यटन को विकसित किया जा सके।

विज्ञापन


पर्यटन और संस्कृति सचिव जुबेर अहमद ने कहा कि जम्मू-कश्मर में पर्यटन और रोमांच पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा, गुलमर्ग लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह प्रदेश की पर्यटन इंडस्ट्री की रीढ़ है। फिक्की टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन और ललित सूरी ग्रुप के सीएमडी डॉ. ज्योत्सना सूरी ने कहा कि कोरोना काल से पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस उद्योग को दोबारा पटरी पर लाने में समय लगेगा। 

हालांकि घरेलू पर्यटन से देश में पर्यटन उद्योग की बहाली धीरे-धीरे हो सकती है। दक्षिण एशिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष केबी काचरू ने कहा कि सरकार को पर्यटन उद्योग की मदद के लिए आगे आना चाहिए। नीतिगत बदलावों से ऐसा संभव हैं। इससे पर्यटन उद्योग ही नहीं निवेशकों को भी आकर्षित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंक की आग में जले घाटी के सिनेमा हॉल जल्द ही होंगे गुलजार, पहले मल्टीप्लेक्स को मिली मंजूरी

श्रीनगर शहर में पहला मल्टीप्लेक्स सिनेमा बनाने की तैयारी चल रही है। इस परियोजना को मंजूरी मिल गई है। यह कश्मीर में अपनी तरह का पहला मनोरंजन केंद्र होगा। शहर के बादामी बाग छावनी क्षेत्र में ब्रॉडवे थिएटर के मालिक एवं व्यवसायी विजय धर ने बताया कि पुराने ब्रॉडवे थियेटर की जगह पर निर्माण शुरू कर दिया गया है।

जब 1990 के दशक की शुरुआत में कश्मीर में अलगाववादी हिंसा शुरू हुई, तो आतंकवादी संगठनों द्वारा दी धमकियों के बाद प्रमुख कस्बों के सभी सिनेमा हॉल बंद हो गए थे। इस दौरान आतंकियों ने कई सिनेमा हॉल को आग के हवाले कर दिया था।लेकिन अब इसके मालिक ने लोगों का मनोरंजन करने की परंपरा को जारी रखने के लिए उसी जगह पर मल्टीप्लेक्स का निर्माण करने का फैसला किया है। 

बंद होने वाले सिनेमा हॉल में रीगल, पैलेडियम, खायम, फिरदौस, शाह सिनेमा, नीलम, शिराज, खयम और ब्रॉडवे थिएटर शामिल हैं। कश्मीर में दिल्ली पब्लिक स्कूल के संचालक विजय धर के परिवार को लाइसेंस भी मिल चुका है। इसी के साथ घाटी में एक बार फिर से मल्टीप्लेक्स शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें