फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट का आरोपी पीजी संचालक व कर्मचारी गिरफ्तार, मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डाक्टरों के साथ मारपीट करने वाले पीजी संचालक गुंजन नेगी व उनके कर्मचारी प्रवेश कुमार को कोतवाली पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत से दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई है। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाईं ने बताया कि पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल पौड़ी का पीपीपी मोड में महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून एक वर्ष से संचालन देख रहा है। अस्पताल में सेवारत 16 डाक्टर मुख्यालय के एक पीजी (पेइंग गेस्ट) में रहते थे। जहां सोमवार रात पीजी संचालक, उनकी पत्नी व अन्य सात लोगों ने कुछ डाक्टरों के साथ मारपीट की। डाक्टरों की शिकायत पर कोतवाली में पीजी संचालक, उनकी पत्नी व सात अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को जिला अस्पताल में सेवारत समस्त डाक्टरों ने दो घंटे के लिए ओपीडी सेवा बंद रखी। वहीं जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रशांत जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को अस्पताल में ओपीडी सुचारु रूप से संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें