फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चुनाव ड्यूटी में तैनात कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

Mon, 08 Apr 2024 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी जिले की छह विधानसभाओं में तैनात 1200 से अधिक कार्मिक डालेंगे वोट
आवश्यक सेवा में तैनात 113 कार्मिकों भी पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। लोकसभा चुनाव की निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान के पहले दिन छह कार्मिकों ने मतदान किया। जिले की छह विधानसभा सीटों पर तैनात 1200 से अधिक मतदान कार्मिक पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। आगामी 10 अप्रैल तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं जिले में आवश्यक सेवा में तैनात 113 स्वास्थ्य विभाग व रोडवेज के कार्मिकों को जल्द पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

संस्कृति भवन परिसर में मतदान कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निर्वाचन में तैनात मतदान कार्मिकों को फार्म 12-डी भरकर बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करने की अपील की। मतदान का यह पहला चरण शुरू हो गया है जो 10 अप्रैल तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण आगामी 15 से 17 अप्रैल तक चलेगा। पोस्टल बैलेट के सहायक नोडल अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में तैनात 4 सुरक्षाकर्मियों व दो मतदान कार्मिकों ने पहले दिन पोस्टल बैलेट से मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें