फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: केदार मोहल्ले में गंदे पानी की आपूर्ति के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा

Mon, 11 May 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जल संस्थान कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, सीवर लीकेज से पेयजल दूषित होने का आरोप


संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। केदार मोहल्ले में गंदे पेयजल की समस्या पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एसएसबी के समीप खादी बोर्ड कार्यालय स्थित ट्यूबवेल से दूषित पानी की सप्लाई होने के विरोध में वार्ड पार्षद मीना असवाल के नेतृत्व में मोहल्ले के लोग जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों के अनुपस्थित मिलने पर लोगों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सीवर लाइन लीकेज होने के कारण पेयजल लाइन में दूषित पानी मिल रहा है जिससे घरों में बदबूदार और गंदा पानी पहुंच रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बरसात में समस्या और गंभीर हो जाती है। पानी में मिट्टी, गाद और गंदगी आने लगती है जिससे लोगों को मजबूरन वही पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने जल संस्थान से ट्यूबवेल, पेयजल लाइन और सीवर लाइन की संयुक्त जांच कराने के साथ ही शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। आक्रोश जताने वालों में गुणानंद जुयाल, आरती रतूड़ी, अनुराधा नौटियाल, सुनीता, मीना, एकादशी, सुमनलता रौथाण आदि शामिल रहे। वहीं जल संस्थान की कनिष्ठ अभियंता पूजा ने बताया कि पूर्व में पानी की जांच कराई गई थी जिसमें पानी दूषित नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि दोबारा शिकायत मिलने पर विभागीय टीम भेजकर पानी की सैंपलिंग और जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें