फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: थारू सांस्कृतिक उत्थान समिति खटीमा के कलाकारों के झींझी नृत्य पर झूमे लोग

Fri, 10 Oct 2025 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता मेले में बंटी राणा और रिंकू राणा ने बिखेरी थारू संस्कृति की अनूठी छटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीनगर में आयोजित सहकारिता मेले के तीसरे दिवस बृहस्पतिवार की शाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप थारू सांस्कृतिक उत्थान समिति खटीमा द्वारा प्रस्तुत थारू जनजातीय संस्कृति के कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों को देर रात तक झुमने पर मजबूर कर दिया।
थारू जनजाति के प्रसिद्ध लोक कलाकार बंटी राणा और पहली थारू लोक गायिका रिंकू राणा के नेतृत्व में थारू समुदाय के कलाकारों ने पारंपरिक झींझी नृत्य, थारू होली, और मधुर थारू लोकगीतों की प्रस्तुति दी। बिडरु ना माणि मि नी जानू चड़फूडू, सुनले दगड़िया और लागो ना भोजी मेरी फूलदी डालिया-जैसे गीतों ने दर्शक को मंत्रमुग्ध किया। सहकारिता विभाग के जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप रावत ने बताया कि सहकारिता मेला 11 से 13 अक्टूबर तक सांस्कृतिक संध्या का आकर्षण बना रहेगा। कहा 11 अक्तूबर को प्रसिद्ध लोकगायिका हेमा नेगी, 12 अक्तूबर को उत्तराखंड के स्वर सम्राट नरेंद्र सिंह नेगी, और 13 अक्तूबर को गायक मंगलेश डंगवाल अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूत कर रहा सहकारिता मेला : भट्ट
श्रीनगर। सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित सहकारिता मेले के अंतर्गत बृहस्पतिवार रात्रि सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पौड़ी जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित यह सहकारिता मेला एक महत्वपूर्ण कड़ी है। सहकारिता मेला न केवल स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन दे रहा है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र मणि मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथि पार्षद गुड्डी गैरोला, सुनीता गैरोला, अंजनी देवी भंडारी एवं शुभम प्रभाकर उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्षद दिनेश पटवाल, पंकज सती, संदीप रावत एवं अक्षितेश नैथानी आदि मौजूद रहे। संचालन सीमा भंडारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें