फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: माता सती के त्याग और पार्वती तप की कथा सुनाई

Fri, 10 Oct 2025 03:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर के कटकेश्वर (घसिया) महादेव मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन व्यासपीठ के आचार्य मधुसूदन घिल्डियाल महाराज ने माता सती के त्याग एवं पार्वती तप के प्रसंगों का वर्णन किया। कथा में बताया गया कि माता सती ने हिमवान और मैना के घर पार्वती रूप में पुनर्जन्म लिया। तत्पश्चात् ब्रह्मा एवं नारद हिमवान के घर पहुंचे और उन्हें माता पार्वती को भगवान शिव की आराधना के लिए प्रेरित करने का उपदेश दिया। माता पार्वती ने विचित्र एवं कठोर तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया। इस मौके पर मुख्य यजमान रमेश गिरि, सरोजनी गिरि, महंत महेश गिरि, विनीत गिरि, दीप चंद्र गिरि एवं संजय गिरि, पंडित रवि बहुगुणा, राजराजेश्वरी देवलगढ़ के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें