फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी : आवासीय कालोनी में लगाया ट्रेप कैमरा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में शहर के बीच गुलदार की धमक से लोगों में दहशत बनी हुई। गुलदार अभी तक पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है। वन विभाग ने गुलदार की दहशत से निजात दिलाने के लिए ट्रैप कैमरा लगाया है साथ ही ट्रेक्यूलाइज करने के लिए दो टीमें भी तैनात कर दी हैं। इसके अलावा वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पौड़ी की आवासीय कालोनी में बीते बुधवार से शाम ढलते ही गुलदार अपने शावकों के साथ दिखाई दे रहा है, जिससे डॉक्टरों, कर्मियों और आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि जिला अस्पताल की आवासीय कालोनी में विभाग ने पिंजरा लगाया हुआ है, लेकिन वह पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि ट्रैप कैमरा भी लगा दिया गया है। इसके अलावा विभाग ने रुद्रप्रयाग व देवप्रयाग से गुलदार को ट्रेक्यूलाइज करने के लिए दो टीमें बुलाकर तैनात कर दी हैं। विभाग की टीम घटना के बाद से ही लगातार गश्त कर रही है। संवाद
वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नरेंद्रनगर ब्लॉक के बेरनी और पसर गांव में कुछ दिन पूर्व गुलदार ने दो लोगों को अपना निवाला बना डाला था, जिसके बाद गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। हालांकि 14 फरवरी को पसर गांव में एक व्यक्ति को गुलदार के निवाला बनाने के बाद वन विभाग ने एक गुलदार को मार भी गिराया है। बावजूद क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार के भय से लोग बच्चों को शाम होते ही अकेले आंगन में नहीं आने दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है। रेंजर विवेक जोशी ने बताया कि वन कर्मियों के साथ ही स्थानीय लोगों की टीम बनाकर बेरनी और पसर गांव में लगातार गश्त की जा रही है। उन्होंने लोगों से घरों के आसपास साफ सफाई रखने और रात के वक्त लाइट जलाकर रखने की अपील की है। क्षेत्र में कहीं भी गुलदार दिखाई देने पर वन कर्मियों को सूचना देने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें