फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के टॉप टेन में पौड़ी की साक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में एसजीआरआर पौड़ी की साक्षी रावत ने प्रदेश की टॉप टेन की सूची में नवां स्थान हासिल किया है। साक्षी ने 98.7 फीसदी अंक हासिल किए और मुख्यालय पौड़ी की टॉपर भी बनीं। वहीं बीआर मॉर्डन स्कूल के अमन नैथानी ने 96.6 फीसदी अंक हासिल कर शहर में दूसरा व इसी स्कूल के सुमित नेगी ने 94.4 फीसदी अंक हासिल कर शहर में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद ममगाईं ने बताया कि दसवीं में 95 बच्चों ने हिस्सा लिया था। केंद्रीय विद्यालय पौड़ी में आकाश नेगी ने 90.8 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में पहला, प्रफुल्ल चमोली व कंचन रावत ने 90.6 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा, मोनिका असवाल व श्रेया बिष्ट ने 90.2 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

डाक्टर बन समाज सेवा करना है साक्षी का लक्ष्य (98.7)
पौड़ी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 98.7 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाने वाली साक्षी रावत का लक्ष्य डाक्टर बनकर समाज सेवा करना है। साक्षी ने सेल्फ स्टडी व 5 घंटे नियमित पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। साक्षी के पिता सुनील रावत सेना से रिटायर्ड हैं, जबकि माता रेनू रावत गृहणी हैं। साक्षी साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों व माता-पिता को दिया।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है मयंक (98.2)
बिना ट्यूशन के विज्ञान में 100 और गणित में आए 99
श्रीनगर। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रीनगर के छात्र मयंक रावत ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में आठवां व शहर में पहला स्थान हासिल किया है। वह पौड़ी जिले में दूसरे स्थान पर रहे हैं। मयंक साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। कीर्तिनगर के बीरगांव के रहने वाले एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रीनगर के छात्र मयंक ने बिना ट्यूशन के विज्ञान में 100 और गणित में 99 अंक प्राप्त किए हैं। मयंक ने बताया कि उसका बड़ा भाई दीपक रावत पालीटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। उसने पढ़ाई में भाई की मदद ली और नियमित चार घंटे जमकर पढ़ाई की। मयंक ने अपनी इस सफलता का श्रेय बड़े भाई और मां को दिया। मयंक के पिता प्रताप सिंह रावत भारतीय सेना में हैं, जबकि माता जयंती देवी गृहणी हैं। संवाद
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग
प्रिया नेगी ने रुद्रप्रयाग जिले में किया टॉप (98.2)
जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रप्रयाग। जिले में पांच विद्यालयों का दसवीं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय बणूस-जाखधार की प्रिया नेगी ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर रुद्रप्रयाग जिले में टॉप किया, जबकि देवाशीष नेगी ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और हिमानी ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद व विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 18 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए।
प्रधानाचार्य केएस धिगारी ने बताया कि विद्यालय के प्रफुल नेगी ने 97.2, अवनीश भट्ट ने 96.2, सोनम ने 96 और श्रेयश त्रिपाठी ने 95.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए। उधर, केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में अवंतिका 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम रहीं। पीयूष रावत ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, मंजीत सोनियाल ने 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा, प्रियांशु ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। अनूप मेमोरियल पब्किल स्कूल रुद्रप्रयाग में सभी 46 छात्र-छात्राओं में प्रियंका नेगी ने 94.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल टॉप किया। योगिता शेखर ने 94.6 प्रतिशत व आदित्य नेगी ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। इधर, श्रीगुरुरामराय पब्लिक तिलणी, रुद्रप्रयाग का परीक्षाफल 96 फीसदी रहा। विनय जोशी ने 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सौरभ भारत ने 92 फीसदी और शिवांश ने 91.8 अंक प्राप्त किए। केदारघाटी में डा. जैक्सवीन नेशनल पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी और ऊखीमठ में संचालित प्रणवानंद सरस्वती विद्या मंदिर का परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें