पौड़ी। आईसीएसई व आईएससी की बोर्ड परीक्षा में सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। पौड़ी के वैभव ने हाईस्कूल की परीक्षा में बिजनौर डायस टॉप किया है। सेंट थॉमस स्कूल में हाईस्कूल के 33 व इंटरमीडिएट के पांच छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
शुक्रवार को आईसीएसई व आईएससी की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम मुख्यालय के सेंट थॉमस स्कूल के लिए खुशियों भरा रहा। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रसादा व प्रबंधक पायस ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में हाईस्कूल के 95 व इंटरमीडिएट के 56 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जो सभी उत्तीर्ण रहे। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में वैभव पुंडीर पूरे बिजनौर डायस टॉपर आया है। उन्होंने छात्रों की सफलता का श्रेय शिक्षक, परिजनों व विद्यालय परिवार को दिया। शिक्षक संजय जुयाल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पहली बार छात्र-छात्राओं के साथ खुशियां सांझा नहीं की गई, लेकिन छात्रों की सफलता से परिजन व विद्यालय परिवार गदगद है।
हाईस्कूल के टॉप फाइव
छात्र प्रतिशत
वैभव पुंडीर 98.4
आयुष असवाल 97.6
सूर्यांसी रौथाण 96.4
अक्षय प्रताप 96
सार्थक असवाल 96
इंटरमीडिएट के टॉप फाइव
छात्र प्रतिशत
हिया रावत 97.5
आशुतोष जोशी 97.25
अंबिका रावत 93.75
साक्षी बंसल 92.75
आशीष नेगी 90.75