फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में भी स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) राजकीय उप जिला अस्पताल श्रीनगर में 1 हजार लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करेगा। इसके अलावा आरवीएनएल मेडिकल कॉलेज में 10 बेड और उप जिला अस्पताल में 5 बेड का आईसीयू वार्ड भी बनाया जाएगा। बुधवार को सहकारिता एवं आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल मीटिंग में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में डा. रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि आरवीएनएल उप जिला अस्पताल में 1 हजार एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट और 5 बेड के आईसीयू वार्ड का निर्माण करेगा। इससे संयुक्त अस्पताल में बेहतर सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि बेस अस्पताल में आईसीयू बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने निर्माणाधीन 30 आईसीयू बेड के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। तय किया गया कि आरवीएनएल बेस अस्पताल में भी 5 आईसीयू बेड स्थापित करेगा। बैठक में एनआरएचएम निदेशक सोनिका, जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएम रावत, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भट्टगाईं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा व रेल विकास निगम के डीजीएम विजय डंगवाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें