फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट व कल्जीखाल ब्लाक के कई गांवों में ग्रामीणों को बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोट व कल्जीखाल ब्लाक के दो दर्जन से ज्यादा गांवों में ग्रामीण बुखार, खांसी, जुकाम से परेशान हैं। पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कोट व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष ने प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीम भेजकर ग्रामीणों का उपचार करने और कोरोना जांच की भी मांग की।
विज्ञापन

कोट ब्लाक के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख वीरेंद्र सिंह नयाल ने बताया कि ब्लाक के पैडुल, भंडालू, चोपड़ी, बहेड़ाखाल, बहेड़ा, खांडा, व्यासघाट, नौगांव, छैतुड़ सहित कई गांव में लोग बुखार, सर्दी, खांसी जुकाम से परेशान हैं, लेकिन स्वास्थ्य की जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष गढ़वाल विवि श्रीनगर व युवा समाजसेवी मंजीत रावत व शुभम रावत ने डीएम से मुलाकात कर कल्जीखाल ब्लाक के असवालस्यूं पट्टी स्थित गांवों में ग्रामीणों के बुखार, खांसी व जुकाम से पीड़ित होने की बात कही। मंजीत ने बताया कि क्षेत्र के थैर, मलाऊँ, हाचुई, गोविंदपुर, बमणगांव, मिरचौड़ा, रिठोली, दलमोटा, चिलोली, किमोली, गोकुलगांव, नगर, भेटी व मुंडेश्वर आदि गांवों में बुखार, खांसी, जुकाम से लोग पीड़ित हैं। कहा कि कोरोना के भय से लोग अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष ने प्रभावित समस्त गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने और दवा देने की मांग की। वहीं डीएम व सीएमओ ने प्रभावित गांवों में जल्द स्वास्थ्य टीम भेजकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य परीक्षण, कोरोना सैंपलिंग व दवा वितरण की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें