फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में साइकिल दौड का किया जाय आयोजन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पौड़ी में जल्द ही साहसिक खेल गतिविधियां देखने को मिलेंगी। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने जिले के साहसिक खेल अधिकारी को साहसिक खेल गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले के प्रसिद्ध स्थलों पर साइकिल दौड़ के साथ ही कई तरह के आयोजन प्रत्येक माह किए जाने चाहिए। डीएम डा. जोगदंडे ने कहा कि साहसिक खेलों को बढ़ावा देने से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस का निरीक्षण करते हुए क्षतिग्रस्त कमरों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर डीपीआर के साथ निदेशालय भेजने के निर्देश दिए। जिला पर्यटन कार्यालय का निरीक्षण करते उन्होंने प्रत्येक माह पर्यटन से जुड़ी गतिविधि का आयोजन करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कहा कि पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार ऑनलाइन वेबसाइट सहित अन्य माध्यम से होना जरूरी है। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें