फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कोटी नयालगढ़ क्षेत्र में सक्रिय गुलदार को मारने के आदेश जारी

Sat, 22 Nov 2025 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
गुलदार प्रभावित कोटी गांव में ग्रामीणों से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत---स्रोत
विज्ञापन
कोटी नयालगढ़ क्षेत्र में सक्रिय गुलदार को मारने के आदेश जारीफोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। विकासखंड खिर्सू के ग्राम पंचायत कोटी और नयालगढ़ में सक्रिय गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कोटी में तीन दिन पहले गिन्नी देवी (65) को गुलदार ने मार डाला था, जबकि नयालगढ़ में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव जंगल में मिला, जिसके भी गुलदार द्वारा मारे जाने की आशंका जताई गई है।
डीएफओ पौड़ी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि महिला को मारे जाने की घटना के बाद से लोगों ने गुलदार के भय से निजात दिलाने व उसे मारे जाने की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की मांग पर गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही उसे ट्रैंकुलाइज करने और अंतिम विकल्प के रूप में गुलदार को मारने के आदेश भी दिए गए हैं। क्षेत्र में वन विभाग की दो टीमें और शूटर तैनात किए गए हैं। दूसरी ओर शनिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कोटी पहुंचे और गिन्नी देवी की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि गुलदार के पकड़े या उसे मारे जाने तक स्कूली बच्चों के साथ वन विभाग की टीम मौजूद रहेगी और गांव में लगातार गश्त होगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गुलदार को पकड़ने या आवश्यकता पड़ने पर मारने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभावित परिवार को दी गई आर्थिक सहायता

श्रीनगर। कोटी गांव में गुलदार के हमले में मारी गई गिन्नी देवी के परिवार को तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान कर दी गई है। डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सहयोग से परिवार को 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही शेष 4 लाख 80 हजार रुपये भी प्रदान किए जाएंगे। बताया कि वन विभाग ने शासन को दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव भेजे हैं। पहला, श्रीनगर में इंटीग्रेटेड फॉरेस्ट चौकी स्थापित करने का, जहां रेस्क्यू उपकरण और वनकर्मी 24 घंटे उपलब्ध रह सकें। दूसरा, नागदेव रेंज में एनिमल ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव, ताकि घायल वन्यजीवों का तत्काल उपचार हो सके। मंत्री डॉ. रावत ने दोनों प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें