संविधान दिवस की 70 वीं वर्षगांठ पर वर्ष भर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 30 अगस्त को ऑनलाइन राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड में स्थित विश्वविद्यालयों के छात्र में प्रतिभाग करेंगे।
शुक्रवार को वाद विवाद प्रतियोगिता की तैयारी के लिए एचएनबी गढ़वाल विवि की आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें बताया गया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक संस्था से दो -दो छात्र प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में 24 संस्थाएं शामिल हो रही हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक प्रो. महावीर सिंह नेगी , नोडल अधिकारी प्रो. एमएम सेमवाल, प्रो. राकेश कुंवर, समन्वयक डॉ. प्रशांत कंडारी, सह समन्वयक डॉ. नितिन सती, डॉ. आलोक शेखर बहुगुणा, प्रो. सीमा धवन, डॉ. ज्योति तिवारी और डॉ. जेपी भट्ट उपस्थित थे। ब्यूरो